कुण्डलियाँ- कर्नाटक विधान सभा 2018


********************************
कर्नाटक में चल रहा, अजब सियासी दाँव।
जनता भौचक देखती, कौन जमाये पाँव।।
कौन जमाये पाँव, मिले किसको अब सत्ता।
चर्चा है हर ठाँव, कटे किसका फिर पत्ता।।
मचा सियासी रार, देख नेता का नाटक।
किसकी हो सरकार, पूछता है कर्नाटक।।
********************************
           केतन साहू "खेतिहर"
     बागबाहरा,महासमुंद, (छ.ग.)

Comments

Popular posts from this blog

🌾🌾छेरछेरा त्योहार🌾🌾

कुंडलियां छंद_ 🔥बाबा रे! बाबा🔥

♥😂 का मय सुनावव संगी... 😂♥