मेरे बारे में...

सम्माननीय,
                 पाठक वृंद,
                 सादर नमन...

आज मैं अपने बारे में कुछ बातें साझा करने जा रहा हूँ। मेरी जन्मस्थली ग्राम सिवनी कलाँ, वि.ख.- कुरुद, जिला-धमतरी (छ.ग.) है। मैं एक सामान्य कृषक परिवार से हूँ। मेरे पिताजी का नाम श्री पंचराम साहू व दादा जी का नाम स्व. श्री फूलजी साहू है। मैनें उच्च प्राथमिक तक की पढ़ाई अपने गृह ग्राम सिवनी कलाँ से की फिर हायर सेकंडरी स्कूल तक की पढ़ाई समीपस्थ ग्राम सिर्री से प्राप्त की। हायर सेकंडरी तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद मैनें गोवर्मेंट पालिटेक्निक कालेज खिरसाडोह छिंदवाड़ा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया। खिरसाडोह हास्टल मे बिताये हुए तीन वर्ष मेरे जीवन के यादगार पलों में से एक है।
              इसके बाद मेरे जीवन में एक नया मोड़ आया। सन् 1996 मे मेरे पिताजी ने ग्राम भालुचुवाँ, बागबाहरा, जिला-महासमुंद मे लगभग 40 एकड़ जमीन खरीदी और हमें पूरे परिवार सहित जिनमें मेरी माँ व पिताजी के अलावा दो छोटे भाई सामिल थे, अपनी जन्मस्थली व मैदानी परिवेश को छोड़कर एक अनजाने वन्य परिवेश मे आना पड़ा। शुरुआती वर्ष हमारे लिए बहुत ही कष्टप्रद रहे, क्योंकि नये परिवेश व नये माहौल में हमें ढलनें मे समय लगा, परंतु बहुत जल्द हम तीनों भाईयों ने मिलकर बंजर व पथरीली जमीन को हरा भरा करनें मे  कामयाबी प्राप्त कर ली और धीरे धीरे हम गांव व आसपास मे एक मिसाल बन गये।
       वर्तमान में मैं शा.प्रा.शाला बकमा बागबाहरा, जिला महासमुंद मे सहायक शिक्षक पंचायत के पद पर पदस्थ हूँ व मेरी पत्नी श्रीमती लता साहू मेरी कर्मस्थली भालुचुवाँ मे ही सहायक शिक्षक पंचायत के रूप में ही अध्यापन कार्य करा रहीं हैं। मेरी दो प्यारी-प्यारी बच्चियां मोनिका व खुशी है।
             मेरा साहित्यिक नाम "खेतिहर" इसलिए पड़ा क्योंकि मैं काफी लंबे समय से खेती बाड़ी से जुड़ा रहा हूँ और जमीनी मुद्दों को उठाते आ रहा हूँ। आप सब मुझसे व मेरी रचनाओं के साथ जुड़े हैं उसके लिए आप सभी को सहृदय धन्यवाद व आभार...

                        आपका
               केतन साहू "खेतिहर"
          बागबाहरा, महासमुंद (छ.ग.)
            मो. नं.- 7049646478
My blog_ ketansahu77.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

🌾🌾छेरछेरा त्योहार🌾🌾

♥😂 का मय सुनावव संगी... 😂♥

🌷🌼 बसंत पंचमी 🌸🌷